WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भगवान अग्रसेन महाराज के जयकारों से गूंजेगा दिल्ली का किला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*भगवान अग्रसेन महाराज के जयकारों से गूंजेगा दिल्ली का किला*

 

*अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इस वर्ष दिल्ली लाल किला के लव कुश रामलीला मैदान में मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयन्ती*

 

आगरा। देश के इतिहास में पहली बार 10 अक्टूबर को दिल्ली किले के लव कुश रामलीला मैदान से भगवान अग्रसेन जी के जयकारे गूंजेंगे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयन्ती का भव्य आयोजन दिल्ली लाल किले में आयोजित करेंगे। इस जयंती महोत्सव में ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों से सैकड़ो अग्र बंधुओं साथ आगरा से भी सैकड़ों अग्रबंधु शामिल होने पहुंचेंगे। इसके साथ सम्पूर्ण देश सहित 25 देशों के प्रतिनिधि भी जयन्ती में शामिल होने पहुंचेंगे। यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने दी। बताया कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। भगवान अग्रसेन ने हमेशा समाजवाद का नारा दिया। उद्देश्य है कि यह समाजवाद सम्पूर्ण बारत और विश्व में फैले, जिससे सब में समानता का भाव बढ़े। 25 अक्टूबर को आगरा के समस्त अग्रवाल संगठनों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का संकल्प प्रत्येक अग्रवाल के घर के मंदिर में होगी भगवान अग्रसेन की तस्वीर और प्रतिमा। सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य आयोजन में 10 अक्टूबर को आगरा से सैकड़ों की संख्या में सुबह 5 बजे अग्रबंधु कार्यक्रम में भाग लेने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, सहित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में आगरा के अग्रबंधुओं से भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली चलने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, हेमलता अग्रवाल, विवेक गर्ग, प्रवीन अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नीरज ग्रवाल, जीनेश, दिनेश अग्रवाल, सुधीर गोयल, अरुण, अखिलेश गोयल, विजय कुमार गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment