एटा बिग ब्रेकिंग
*“एक पेड़ मां के नाम”—सत्यशील पब्लिक स्कूल ने पौधारोपण से दिया शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश।*
*स्कूल प्रबंधक व स्टाफ ने पौधे रोपकर विद्यार्थियों को प्रकृति बचाने और आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली संजोने का दिया संदेश।*
*प्रबंधक सत्यपाल यादव बोले—शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझाना भी जरूरी।*
*उप प्रबंधक शील यादव और प्रधानाचार्य मोहित राज के नेतृत्व में स्कूल परिसर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम।*
*पौधारोपण के जरिए छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर।*
*हरिशंकर समेत स्कूल स्टाफ रहा मौजूद, लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का लिया संकल्प।*
*मारहरा ब्लॉक के नगला जवाहारी भोजपुर स्थित सत्यशील पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम ने दिया संदेश—“आज का पौधा, कल की पीढ़ी की सांसों की सुरक्षा।”*















