एटा बिग ब्रेकिंग
वायरल वीडियो पर SSP का बड़ा एक्शन, 5 पुलिसकर्मी निलंबित!
अलीगंज के लुहारी दरवाजा में पुलिस और दुकानदारों के बीच कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप।
पीड़ित परिवार की शिकायत और वायरल वीडियो का SSP डॉ. इलामारन जी ने लिया तत्काल संज्ञान।
आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी विनीत मावी, आरक्षी मोहित तालान, आरक्षी अनमोल और आरक्षी दिवाकर सिंह—पांचों पुलिसकर्मी निलंबित।
पुलिस के मुताबिक, दुकान बंद कराने को लेकर मोबाइल ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी का दुकानदार से विवाद हुआ था।
आरोप है कि विवाद के बाद अन्य पुलिसकर्मी सादे वेश में मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के साथ मारपीट हुई—इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो पर SSP का एक्शन—पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज।
अब विभागीय जांच में सामने आएगी पूरी हकीकत—आखिर लुहारी दरवाजा में विवाद ने मारपीट का रूप कैसे लिया?
पूरा मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के लुहारी दरवाजा का है।















