WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा आगरा: 1.51 लाख लोग एक साथ करेंगे सामूहिक राष्ट्रगान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा आगरा: 1.51 लाख लोग एक साथ करेंगे सामूहिक राष्ट्रगान*

Oplus_131072

 

आगरा,राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर आगामी 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे आगरा महानगर में अभूतपूर्व सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘एक समय, एक लय, एक स्वर में वंदे मातरम्’ शीर्षक से आयोजित इस महा-अभियान में महानगर के 1 लाख 51 हजार छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक, पुरातन छात्र तथा गणमान्य नागरिक एक साथ सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति का अलख जगाएंगे। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन की विस्तृत जानकारी देने हेतु आज गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन (प्रेस वार्ता) आयोजित किया गया। 59 से अधिक प्रमुख विद्यालयों की रहेगी सहभागिता आयोजकों ने बताया कि आगरा में विद्या भारती के 34 विद्यालयों के साथ-साथ शहर के 25 अन्य प्रतिष्ठित विद्यालय भी इस पावन आयोजन में सहभागी बनेंगे। इनमें प्रील्यूड पब्लिक स्कूल, सुमित राहुल गोयल स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, जी.डी. गोयनका, आगरा पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल सहित अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं। निर्धारित समय पर सभी विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक एक साथ एक ही लय-ताल में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक

मुख्य कार्यक्रम गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या चारू शर्मा ने बताया कि अमर कथाकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में राष्ट्रीय चेतना और ऊर्जा का संचार किया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास,सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों से जोड़ना है। संवाददाता सम्मेलन में श्रीमती श्रुति सिंघल, श्रीमती दुर्गेश शर्मा, श्रीमती श्वेता बंसल, श्रीमती ममता गोयल, प्रधानाचार्या चारू शर्मा एवं श्रीमती रश्मि गोयल उपस्थित रहीं। आयोजकों ने सभी समाचार पत्रों, समाचार वाहिनियों और डिजिटल माध्यमों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Comment