WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आम जनता से साइबर ठगी को लेकर विशेष सावधानी की अपील=राजीव वर्मा,अध्यक्ष, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आम जनता से साइबर ठगी को लेकर विशेष सावधानी की अपील=राजीव वर्मा,अध्यक्ष*

Oplus_131072

आगरा। आजकल साइबर ठग ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक मामले में एक अनजान नंबर से आए व्हाट्सऐप संदेश का जवाब में सिर्फ “NO” लिखना भी पीड़ित के लिए भारी पड़ गया और उसके बैंक खातों से लाखों रुपये निकल गए।

इसी को ध्यान में रखते हुए जी-ब्लॉक सुधार समिति, कमला नगर, आगरा के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने क्षेत्रवासियों एवं आम जनता से साइबर ठगी के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान नंबर से आए बैंकिंग ट्रांजेक्शन, KYC, बैंक खाता या भुगतान संबंधी संदेश का जवाब न दें। किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध अटैचमेंट को डाउनलोड न करें और OTP, PIN, CVV, UPI PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि मोबाइल में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या साइबर ठगी की आशंका हो तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। राजीव वर्मा ने कहा कि थोड़ी सी सजगता आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है। इसलिए अनजान संदेशों का जवाब देने के बजाय पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।

Leave a Comment