WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वैश्य एकता परिषद ने घर पहुंचकर किया SDM श्वेता गुप्ता स्वागत, पटाखों व मिष्ठान वितरण के साथ दी शुभकामनाएं, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

वैश्य एकता परिषद ने घर पहुंचकर किया SDM श्वेता गुप्ता स्वागत, पटाखों व मिष्ठान वितरण के साथ दी शुभकामनाएं

 

एटा, जनपद एटा के मानिकपुर गांव की होनहार बेटी श्वेता गुप्ता द्वारा यूपीपीएससी परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर (SDM) पद पर चयनित होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। श्वेता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव मानिकपुर में मानो उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों, परिजनों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर इस सफलता को धूमधाम से मनाया।

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, एटा की जिला कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में श्वेता गुप्ता के आवास पहुंचकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे गांव में पटाखों की गूंज सुनाई दी और मिष्ठान वितरण कर खुशियां साझा की गईं। परिषद के पदाधिकारियों ने श्वेता गुप्ता को पगड़ी पहनाकर, फूल-मालाओं, आकर्षक बुके एवं पटकों से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्वेता गुप्ता की इस सफलता को न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं भी मौके पर मौजूद रहीं और सभी ने श्वेता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्वेता गुप्ता की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी श्वेता ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्वेता भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश और समाज की सेवा करेंगी।

इस अवसर पर श्वेता गुप्ता के पिता सुनील गुप्ता, चाचा प्रवीन गुप्ता (प्रधान), भाई-बहन एवं अन्य परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। परिजनों ने बताया कि श्वेता शुरू से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी पढ़ाई जारी रखी।

कार्यक्रम में वैश्य एकता परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों—वीरेंद्र अग्रवाल (जिलाध्यक्ष सलाहकार समिति), गणेश वार्ष्णेय (प्रमुख सलाहकार), संगठन मंत्री विशाल गोयल रामेश्वरम, आनंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता ‘पम्मू’, जिला सूचना प्रभारी चेतन गुप्ता, जिला मंत्री सुनील गुप्ता (मेडिकल), वीकेश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने श्वेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गांव के बुजुर्गों ने कहा कि श्वेता गुप्ता ने पूरे मानिकपुर का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनेगी। वहीं युवाओं ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अब गांव के अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर आगे बढ़ेंगे।

समारोह के अंत में सभी ने श्वेता गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उच्च पदों पर पहुंचने की प्रार्थना की और इस उपलब्धि को लंबे समय तक यादगार बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment