ब्रेकिंग न्यूज़…मेडिकल कॉलेज ऑर्थो सर्जन एवं पत्रकारों के मध्य हुई जंग की जांच में पाया गया डॉक्टर मुकेश परमार दोषी , अभी कुछ और लोगों पर भी हो सकती है बड़ी कार्रवाई …?
बड़े बे – आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले
एटा ! ज्ञातव्य हो कि अभी पिछले दिनों एक चैनल के पत्रकार अशोक शर्मा के साथ उनके पुत्र का उपचार कराने साथ में गए ग्रापए के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉक्टर मुकेश परमार ऑर्थो सर्जन द्वारा अपने कुछ दबंग लोगों के साथ जबरदस्त तरीके से अभद्रता करते हुए मारपीट की गई थी, जिसको लेकर पत्रकार गण आंदोलित हुए थे, उक्त प्रकरण सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम/ स्वास्थ्य मंत्री डॉ बृजेश पाठक के संज्ञान में लाए जाने के पश्चात उनके निर्देशन में डीएम प्रेम रंजन सिंह द्वारा उच्च उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया ,परिणाम स्वरूप पहले डॉ मुकेश परमार को सस्पेंड किया गया लेकिन अब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बलवीर सिंह की सूचना के अनुसार उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है । रिपोर्ट- दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा






