WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रेप (PrEP) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रेप (PrEP) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन;*

 

*हाई रिस्क क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर*

 

आगरा, 23 सितंबर 2026:

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) की आगरा शाखा द्वारा ‘फाइट बैक प्रोजेक्ट’ के सहयोग से आज एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के स्वयंसेवियों को साथ जोड़कर समाज में ‘प्रेप’ (Pre-Exposure Prophylaxis – PrEP) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सही जानकारी पहुंचाना और लक्षित वर्ग को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में संस्था के जनरल मैनेजर एवं रीजनल लीड श्री पराग दत्त शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को FPAI के कार्यों, सामाजिक सरोकारों और उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समुदाय के सहयोग से ही स्वास्थ्य संबंधी पहलों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया जा सकता है। संस्था की अधिकारी श्रीमती निर्मला शर्मा ने हाई रिस्क क्षेत्रों (उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों) में अधिक से अधिक आउटरीच कार्यक्रम संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को ‘प्रेप’ की उपयोगिता समझाई जा रही है। इसी क्रम में संस्था द्वारा सितंबर माह के दौरान सिकंदरा, रामबाग, ताजगंज, आगरा कैंट और बिचपुरी सहित विभिन्न स्थानों पर 10 स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है। जागरूकता सत्र के दौरान उपस्थित स्वयंसेवियों ने भी अपने विचार साझा किए और समुदाय में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लीजा कुमारी, सौम्या कुमारी, इमरान खान, कृष्ण कुमार दोहरे, सरदार कर्मजीत सिंह, रमाशंकर और सोनवीर कटारा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन फील्ड सुपरवाइजर दीनबंधु शर्मा द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों व स्वयंसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल