नवागत जिलाधिकारी एम. अरुमोझी ने की प्रेस वार्ता
आज नवागत जिलाधिकारी एम.अरुमोझी ने कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रेस वार्ता की, प्रेस वार्ता मे जिलाधिकारी महोदया द्वारा सबसे पहले अपने अब तक की पोस्टिंग व वहा किये गए कार्यों के विषय मे चर्चा की,इसके उपरांत जनपद के पत्रकारों द्वारा जनपद जिले की कई गंभीर समस्याओ को लेकर चर्चा की जिनमे शहर के अंदर जाम व जनपद एटा मे अवैध खुल रहे oyo होटेलों को लेकर कई सवाल किये गए.
प्रेस वार्ता मे पत्रकार सोनी प्रतिहार द्वारा जनपद एटा मे वन विभाग की भूमि पर हो रहा खनन बड़ा सवाल उभर कर आया साथ ही पत्रकार कुणाल सोलंकी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सकीट क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है जो कि बिना वैध परमिशन के हो रहा है.
दैनिक जिला टाइम्स पत्रकार एस.पी. शुक्ला द्वारा पूछा गया कि क्या जनपद एटा के किसानों को मखाने पैदा करने की खेती का प्रशिक्षण दिया जायेगा या जिला प्रशासन की तरफ से किसानों के लिए क्या योजना है।इसी तरह किसानों को यूरिया खाद के लिए होती आ रही किल्ल्त को दूर करने का किसी भी तरह का प्रयोग किया जायेगा.
पत्रकार पी एस राजपूत द्वारा जिलाधिकारी महोदया को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जनपद एटा के लिए अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश आये थे व रेड एफ. एम.के लिए शहर मे भूमि उपलब्ध करानी थी उन प्रोजेक्ट पर अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई है क्या आगे इन दो प्रोजेक्ट पर जिलाधिकारी काम करेगी.
जनपद एटा के एक पत्रकार बबलू चक्रवर्ती द्वारा जिलाधिकारी को याद दिलाया कि जनपद एटा मे बेघर पत्रकारों के लिए क्या आवास व्यवस्था की जाएगी या नहीं क्योंकि जनपद एटा मे न प्रेस क्लब के लिए आवासीय भूमि है और न बेघर पत्रकारों के लिए आवास है.
जिलाधिकारी एटा द्वारा जनपद के सभी सम्मानित पत्रकारों को व्यक्तिगत सूचना देने के लिए भी कहा व जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जनपद को बेहतर बनाने के लिए आम जनता व स्थानीय पत्रकारों की सहभागिता बेहद जरुरी है. जिलाधिकारी महोदया द्वारा कहा गया कि सरकार की नीतियों के अनुसार जीरोटोलरेंस पर काम किया जायेगा, आम जनता तक की जिलाधिकारी तक की पहुंच सुगम व सरल रखी जाएगी.
जनपद एटा की तमाम बड़ी छोटी संस्थाओ के पत्रकार प्रेस वार्ता मे मौजूद रहे.
*पी एस राजपूत*
*CONFERENCE*
NEWS
















