WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग ने स्टाल लगाकर दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी 

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

बभनी (सोनभद्र): विकसित भारत-2047 के संकल्प को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को विकास खंड स्तर पर छह दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। विकास खंड बभनी के ब्लॉक सभागार में आयोजित यह अभियान 26 सितंबर तक चलेगा।अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए।, जहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के नोडल एआरपी विष्णु दयाल ने बताया कि विकसित भारत के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के लिए विकासखंड स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों और राज्य सरकार के 9.5 वर्षों के विकास कार्यों से जन जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तनों को जन जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है ।सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना।

विकास कार्यों की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को बढ़ावा देना।

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण से नागरिकों को जोड़ना।

जन-जागरूकता का प्रसार।

सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना।

इसके माध्यम से विभिन्न विभाग स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर एआरपी चन्द्रशेखर, ममता देवी, शकीर अख्तर, मसूद अहमद, आईसीडीएस विभाग से चमेली देवी, फूलमाला , दुर्गावती शबनम सहित स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरविंद फिरोज मलिक और सुरेंद्र मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment