WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राधा जन्मोत्सव में बिखरी भक्ति और संस्कृति की छटा, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

राधा जन्मोत्सव में बिखरी भक्ति और संस्कृति की छटा, बुजुर्गों का सम्मान रहा विशेष आकर्षण कृष्णकुआ पूजन राधा जन्मोत्सव, राधा अष्ट सखी प्रस्तुति

 

एटा। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन, महिला प्रकोष्ठ एटा शाखा के तत्वावधान में रविवार को बालाजी गेस्ट हाउस, धान मिल वाली गली, एटा में भव्य राधा जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राधा-कृष्ण की भक्ति, ब्रज संस्कृति और महिला शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अक्रूर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राधा-कृष्ण को झूला झुलाया गया तथा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती नूतन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा वार्ष्णेय तथा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीतल वार्ष्णेय सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमलता वर्मा, धर्मपत्नी सदर विधायक, श्रीमती माधुरी गुप्ता, धर्मपत्नी जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता तथा श्रीमती सुधा गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष एवं गीता वार्ष्णेय चकोरी रहीं

 

अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

समारोह में श्री कृष्ण जन्म एवं कुआँ पूजन विशेष आकर्षण रहा। राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति, ‘एक राधा, एक मीरा’, ‘छोटी सी किशोरी’ सहित विभिन्न भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

अष्ट सखियों की प्रस्तुति रही विशेष आकर्षण

 

कार्यक्रम की विशेष एवं मनमोहक प्रस्तुति राधाजी की अष्ट सखियों पर आधारित रही। एटा शाखा की आठ पदाधिकारियों ने सखी स्वरूप में सजकर ललिता, विशाखा, चम्पकलता, चित्रलेखा, इन्दुलेखा, रंगदेवी, सुदेवी एवं तुंगविद्या के स्वरूप एवं उनके राधा-कृष्ण के प्रति प्रेम, सेवा और समर्पण का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया। पदाधिकारियों की इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ब्रजमय बना दिया और उपस्थित महिलाओं ने इसे खूब सराहा।

 

50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों का स्वर्णिम दाम्पत्य सम्मान

 

समारोह में 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों का विशेष स्वर्णिम दाम्पत्य सम्मान किया गया। सम्मानित दंपतियों में डॉ. दिलीप कुमार वार्ष्णेय एवं श्रीमती सुनीता वार्ष्णेय, श्री रामतीर्थ जी वार्ष्णेय एवं श्रीमती प्रेमवती वार्ष्णेय, श्री सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी वार्ष्णेय, श्री सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय एवं श्रीमती अंजू देवी, डॉ. ओ.पी. वार्ष्णेय एवं श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय, श्री दीपेन्द्र कुमार वार्ष्णेय एवं श्रीमती राकेश वार्ष्णेय, श्री देवी शरण गुप्ता एवं श्रीमती सरोज गुप्ता तथा श्री अरुण कुमार वार्ष्णेय एवं श्रीमती मालती देवी शामिल रहे।

 

वयोवृद्ध दंपतियों एवं बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान उनके अनुभव और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उनका स्नेह और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय महिला मंडल की अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय, महामंत्री रागिनी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय, संरक्षक सुनीता वार्ष्णेय, प्रेमवती वार्ष्णेय, राजेश्वरी वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय एवं डॉली वार्ष्णेय उपस्थित रहीं।

 

हाथरस की जिला एवं नगर पदाधिकारी बहनों में जिलाध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, महामंत्री श्वेता वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष मधुबाला वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय एवं रेनू वार्ष्णेय सहित अन्य बहनों की सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम में श्री राधा-कृष्ण के सुंदर स्वरूप में कुमारी रिचा वार्ष्णेय तथा राधा स्वरूप में रेखा वार्ष्णेय ने प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उमा, कामिनी, प्रिया, नेहा, गुंजन, तृप्ति, दीप्ति, हेमलता, अनुराधा, शिल्पी, लता एवं प्रीति सहित अन्य बहनों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम को विशेष आशीर्वाद प्रदान करने वालों में श्री रघुनाथ जी महाराज, विराजमान बारह सैनी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सुजीत देव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत वार्ष्णेय एवं ऑडिटर श्री राजीव वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने उनके सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

 

निवेदक — समस्त पदाधिकारी

राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय — राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

आशु वार्ष्णेय — जिलाध्यक्ष | सीमा देव — जिला महामंत्री | पूनम वार्ष्णेय — जिला कोषाध्यक्ष | रीना वार्ष्णेय — जिला सचिव | गीतु वार्ष्णेय — नगर अध्यक्ष | मंजू वार्ष्णेय — नगर महामंत्री | अल्का वार्ष्णेय — नगर कोषाध्यक्ष

एवं समस्त अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन, महिला प्रकोष्ठ, शाखा एटा।

Leave a Comment