इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में गवाहों के बयान की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य करने पर विचार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यूपी के DGP को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने को कहा है। न्यायालय का कहना है कि गवाहों के बयान की रिकॉर्डिंग से आपराधिक मामलों की जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ सकती है। यह आदेश जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की बेंच ने आगरा के दहेज मामले में जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान दिया।














