*श्रीमती बी.डी. जैन गल्स पी.जी. कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद् एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*
आगरा। दिनांक 19 सितंबर 2026 को श्रीमती बी.डी. जैन गल्स पी.जी. कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद् एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ एवं उपनिदेशक श्री शुभम मिश्रा ने छात्राओं को साइबर अपराध ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक ओटीपी फ्रॉड सोशल मीडिया सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का भी विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.अनुराधा गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएँ एवं प्रोफेसर्स उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र कल्याण परिषद् के सदस्यों प्रो. अनीता रानी श्रीमती प्रियंका रानी सुश्री सुरभि सत्याभा, डॉ. नीलम. डॉ.अर्चना एवं सुश्री सोनिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यशाला छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रही।















