*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने विंध्याचल मंडल में संगठन को दी नई धार, धीरेन्द्र पति दुबे (मोनू) बने मंडल प्रभारी विंध्याचल एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश*
*वाराणसी / मिर्जापुर, 20 सितम्बर।* देश के पत्रकारों के सशक्तिकरण और निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाने वाले राष्ट्रीय संगठन *भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी* ने उत्तर प्रदेश में अपने सांगठनिक ढांचे को और अधिक मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन *नेशनल कोर कमेटी* के द्वारा *धीरेन्द्र पति दुबे (मोनू) निवासी खानपुर, चुनार, मिर्जापुर* को *मंडल प्रभारी, विंध्याचल मंडल एवं प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश* के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। इससे पूर्व धीरेन्द्र पति दुबे (मोनू) संगठन में जिला सचिव, मिर्जापुर के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उनके उत्कृष्ट कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा और पत्रकार हितों में सक्रियता को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें पदोन्नत कर मंडल और प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।
*केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुई नियुक्ति*
यह मनोनयन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाइयों के संयुक्त निर्णय पर किया गया है। यह नियुक्ति *यूनियन के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राम आसरे, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रदेश प्रभारी अभिषेक शर्मा शास्त्री, प्रकाशन एवं क्लाउड मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, राज्य चेयरमैन कमल कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर* के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से की गई है।
इस आशय की औपचारिक घोषणा *प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णाभव पाठक* ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “भारतीय मीडिया फाउंडेशन अब उत्तर प्रदेश के हर मंडल में जमीनी स्तर पर सक्रिय होने जा रहा है। विंध्याचल मंडल जिसमें मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र तीनों जिले आते हैं, वह चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। यहाँ पत्रकारों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमें विश्वास है कि धीरज पति दुबे (मोनू)के नेतृत्व में हम यहाँ संगठन को ब्लॉक स्तर तक खड़ा कर पाएंगे। मिर्जापुर में संगठन का विस्तार अब विधिवत प्रारंभ हो चुका है।”
*क्या है भारतीय मीडिया फाउंडेशन*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन केवल एक पत्रकार संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। संगठन का मूल उद्देश्य सच्चे, धर्मनिरपेक्ष तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों की स्थापना करना है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन देश में फैली कुरीतियों, जातिवाद, धर्मवाद, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और गुंडाराज की समाप्ति तथा लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का नारा है – “देश के चतुर्थ स्तम्भ को मजबूत बनाना”। भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकारों के उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों और हमलों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाता है और उन्हें कानूनी व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है।
*कौन हैं धीरेन्द्र पति दुबे (मोनू)*
धीरेन्द्र पति दुबे (मोनू )मूल रूप से चुनार, मिर्जापुर के निवासी हैं। वह लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। जमीनी पत्रकारिता में उनकी गहरी पकड़ है और वह हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। जिला सचिव के रूप में उन्होंने संगठन के सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों से जुड़े कई मुद्दों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया, जिसके चलते केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।
*नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव ने जताया आभार, बताई प्राथमिकताएं*
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव *धीरेन्द्र पति दुबे(मोनू)* ने कहा –
_”सबसे पहले मैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी, उत्तर प्रदेश प्रभारी राम आसरे जी, अभिषेक शर्मा शास्त्री जी सहित समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर इतना बड़ा विश्वास जताया।_
_यह मेरे लिए पद नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। विंध्याचल मंडल की धरती माँ विंध्यवासिनी की धरती है, लेकिन यहाँ के पत्रकार आज भी संसाधनों के अभाव और प्रशासनिक दबाव में काम कर रहे हैं। मेरी पहली प्राथमिकता होगी -_
_1. मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के प्रत्येक तहसील में संगठन की इकाई का गठन करना।_
_2. पत्रकारों के लिए एक हेल्पलाइन और विधिक सहायता प्रकोष्ठ का गठन करना।_
_3. छोटे व मझोले अखबारों और पोर्टल के पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके आईडी कार्ड व मान्यता के लिए संघर्ष करना।_
_4. निष्पक्ष और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देना।_
_मैं वचन देता हूँ कि संगठन के उद्देश्यों व सिद्धांतों के प्रति संकल्पित होकर अपनी संघर्षमय आवाज को बुलंद रखूंगा।”_
*बधाइयों का लगा तांता*
उनकी नियुक्ति की खबर आते ही मिर्जापुर, वाराणसी और विंध्याचल मंडल के पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देना शुरू कर दिया है। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विंध्याचल मंडल में पत्रकारों की एक नई और मजबूत आवाज बुलंद होगी।














