WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी की ओर से समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों के लिए आवश्यक अपील

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी की ओर से समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों के लिए आवश्यक अपील*

 

 

 

*साथियों, एक महत्वपूर्ण चेतावनी पर ध्यान दें -*

 

*जैसे-जैसे हमारा यूनियन मजबूत होगा, भीतर एवं बाहर विरोधियों की भी कतार बढ़ती जाएगी। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के कारवां को रोकने के लिए कुछ लोग ‘फूट डालो राज करो’ की नीति भी अपना सकते हैं, तो ऐसे लोगों से आपको सावधान रहना है। कुछ लोग बाहर से आपको तोड़ने की कोशिश करेंगे, कुछ लोग स्वयं आपके बीच में, आपके यूनियन के अंदर रहकर आपको तोड़ने की कोशिश, कमजोर करने की कोशिश करेंगे। लेकिन मित्रों, हमें और आपको अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना है। हमें विचलित नहीं होना है, हमें भटकना नहीं है, हमें केवल और केवल अपने मिशन पर अडिग रहना है।*

 

इस ऐतिहासिक महापंचायत की सफलता के लिए हम सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। कोर कमेटी ने अपील की है कि हम सभी को दिन-रात एक करके इस महाअभियान का प्रचार-प्रसार करना है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया, व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से इस संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। हमारा लक्ष्य है कि देश के हर जिले से अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार साथी और पदाधिकारी लखनऊ पहुंचकर इस क्रांति का हिस्सा बनें।

 

इस महापंचायत को जन-जन तक पहुंचाने और एक सशक्त संदेश देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है। इसके लिए एक विशेष व्यवस्था की गई है जिस पर सभी सदस्यों को विशेष ध्यान देना है।

 

अंत में नेशनल कोर कमेटी ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि समय का अत्यंत अभाव है। समय रहते हमें पूरे देश में अपने विचार, अपने संगठन और अपने आंदोलन को मजबूत करना होगा। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त पत्रकार बिरादरी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की है। इसलिए आप सभी से अपील है कि बिना एक क्षण की देरी किए, अभिलंब, अभी इसी वक्त अपना सहयोग और समर्थन प्रदान करना अति आवश्यक एवं अनिवार्य है।

 

*आइए, हम सब मिलकर लखनऊ में इतिहास रचें।*

 

_विनीत – अपीलकर्ता_

 

*ए. के. बिंदुसार*

कार्यक्रम संयोजक, मीडिया महापंचायत

 

*पंडित बालकृष्ण तिवारी*

राष्ट्रीय अध्यक्ष,

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)

Leave a Comment