*मंडलायुक्तअलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ एवं जनपद के नोडल अधिकारी ओम प्रकाश आर्य का 19 सितंबर को जनपद भ्रमण*

*विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण*
*
एटा, 18 सितंबर 2026। मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ एवं जनपद एटा के नोडल अधिकारीओम प्रकाश आर्य का दिनांक 19 सितंबर 2026 को जनपद एटा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त प्रातः 11:35 बजे कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, एटा पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत 12:00 बजे जीटी रोड, एटा स्थित मंडल स्तरीय राज्य कर कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा।
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजनांतर्गत एनपीपी एटा में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण प्रस्तावित है।
इसके पश्चात मंडलायुक्त दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, एटा में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम चरण में मंडलायुक्त सायं 4:45 बजे विकासखंड निधौलीकलां पहुंचकर एक ग्राम में विकास एवं राजस्व कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत सायं 5:15 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆















