*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली देहात का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण, चौकीदारों के साथ वार्ता कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
आज दिनांक 18.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली देहात का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया गया।
*निरीक्षण के प्रमुख बिंदु—*
– थाना परिसर, कार्यालय एवं अन्य शाखाओं की साफ-सफाई एवं रख-रखाव का निरीक्षण।
– मालखाना का निरीक्षण कर माल मुकदमाती के रख-रखाव एवं अभिलेखों का अवलोकन।
– हवालात एवं लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।
– शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की स्थिति/रजिस्टरों का अवलोकन।
– थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण तथा उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश।
– आईजीआरएस/जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा।
– लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
– लंबित वारंट/सम्मन एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन की समीक्षा।
– अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत गश्त एवं पिकेट व्यवस्था की समीक्षा।
– थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं अपराध संभावित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश।
– पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था एवं बीट प्रणाली की समीक्षा।
– महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता एवं प्रभावी पेट्रोलिंग हेतु निर्देशित किया गया।
– थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
– थानों पर लंबित माल मुकदमाती/लावारिस माल का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए मालखानों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
– साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर त्वरित कार्यवाही एवं लंबित साइबर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश।
*चौकीदारों के साथ वार्ता*
निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ वार्ता की गई। वार्ता में ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों तथा क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, महत्वपूर्ण सूचनाओं को तत्काल थाना पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस-जनसहयोग को मजबूत बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिसकर्मियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्त, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।















