WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चाहर ने मरीजों को वितरित किए गए फल

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

आगरा (अकोला)। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं आंगनवाड़ी महिलाओं को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर मानवीय सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री वीरपाल माहुरा, मंडल अध्यक्ष अजय चाहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. के.के. शर्मा, गंभीर प्रधान, पत्तो प्रधान, बल्लो प्रधान, प्रभात चाहर, सतेंद्र यादव,अशोक चाहर, शैलू चाहर, धर्मपाल चाहर, मेघश्याम चाहर, जीतू चौधरी, नितेश चौधरी, सचिन गोयल, अंशुल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सकगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment