रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा
आगरा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला चिकित्सालय आगरा स्थित रक्तदान केंद्र पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किया। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।”रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। विशेष रूप से एक दंपति ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर पति-पत्नी दीपक मित्तल ओर डिम्पल मित्तल दोनों ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह वर्मा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकजा शर्मा, महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता राठौर, डॉ. अजय यादव, शैलेन्द्र शर्मा,सतेंद्र यादव,साचीन गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए रक्तविरो को प्रशशिपत्र प्रदान किये।















