रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा
एटा – विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर पुलिस लाइन एटा में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुई पूजा-अर्चना।
आज दिनांक 17.09.2026 को विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवहन शाखा एवं क्वार्टर गार्ड में भगवान विश्वकर्मा जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विधिवत पूजन, दीप प्रज्वलन कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के तकनीकी संसाधनों, वाहनों एवं उपकरणों के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन तथा एटा पुलिस परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। पुलिस विभाग के कार्यों में आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है, अतः ऐसे अवसर पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण एवं तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम एवं उ0नि0 परिवहन शाखा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एटा पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।















