WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाकी ने बचाई मासूमों की जान, कोबरा के सामने नहीं डिगे जवानों के हौसले

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

मारहरा, (एटा) । खाकी वर्दी का फर्ज केवल अपराधियों को पकड़ना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि मुसीबत में फंसी हर जिंदगी की हिफाजत करना भी है। इस बात को मारहरा क्षेत्र के पीआरवी कर्मियों ने उस समय सच साबित कर दिया, जब प्राथमिक विद्यालय के कमरे में घुसे जहरीले कोबरा सांप के सामने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।घटना थाना मारहरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिवारी रोड, हजरतनगर गढ़ी की है। विद्यालय में अचानक एक कोबरा सांप निकल आने की सूचना पीआरवी-6837 को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। वहां का दृश्य देखकर बच्चों और विद्यालय स्टाफ में भय का माहौल था। कमरे के अंदर फन फैलाए जहरीला कोबरा बैठा हुआ था। पीआरवी कर्मियों ने सबसे पहले विद्यालय के सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद रेस्क्यू टीम के पहुंचने में विलंब होता देख पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की। पीआरवी-7232 पर तैनात कमांडर आरक्षी राजू सिंह को सांप पकड़ने का अनुभव था। उन्हें तत्काल मौके पर बुलाया गया।अपनी जान की परवाह किए बिना आरक्षी राजू सिंह ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रही। पुलिसकर्मियों के इस साहसिक कार्य को देखकर मौके पर मौजूद विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने उनकी जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते पुलिसकर्मी नहीं पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में 16 सितंबर 2026 को इस सराहनीय कार्य में शामिल समस्त पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिसकर्मी,कमांडर आरक्षी राजू सिंह पीआरवी-7232, थाना मारहरा।कमांडर आरक्षी वीरबहादुर — पीआरवी-6837, थाना मारहरा,सब-कमांडर आरक्षी राजू गिरि पीआरवी-6837, थाना मारहरा।पायलट होमगार्ड चालक जितेन्द्र कुमार पीआरवी-6837, थाना मारहरा ।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, संवेदना और सेवा का भी प्रतीक है। जिन हाथों में कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही हाथ संकट की घड़ी में मासूम जिंदगियों को बचाने के लिए आगे बढ़े। पीआरवी कर्मियों की यह बहादुरी पुलिस और जनता के बीच विश्वास की उस डोर को और मजबूत करती है, जिसमें खाकी केवल अपराधियों के लिए सख्त नहीं, बल्कि आमजन के लिए संवेदनशील और रक्षक भी है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment