WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन का उत्तर प्रदेश में सांगठनिक विस्तार, वरिष्ठ समाजसेवी शिव सिंह को एटा में किसान मजदूर फोरम के जिला अध्यक्ष के पद पर किया गया नियुक्त

सिम्मी भट्टी की विशेष रिपोर्ट

नई दिल्ली / एटा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जन-आधारित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में कार्यकारिणी विस्तार का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी गणों ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए एटा में किसान मजदूर फोरम की जिम्मेदारी एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व को सौंपी है।

जिला एटा के वरिष्ठ समाजसेवी, किसान एवं मजदूर वर्ग की बुलंद आवाज *श्री शिव सिंह* को उनकी सामाजिक सक्रियता, जनसेवा के प्रति निष्ठा और किसानों-मजदूरों के हितों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए *भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल), उत्तर प्रदेश कमेटी के अंतर्गत किसान मजदूर फोरम विभागीय प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, एटा* नियुक्त किया गया है।

*जमीनी पकड़ और बेदाग छवि को मिला सम्मान*

श्री शिव सिंह लंबे समय से एटा जिले में किसानों की फसल, मजदूरों के हक, उनकी समस्याओं और अधिकारों के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। वे हमेशा से शोषित, वंचित और जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए आगे रहे हैं। संगठन ने उनकी इसी बेदाग छवि और जमीनी पकड़ को सम्मान देते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि श्री शिव सिंह के जुड़ने से न केवल भारतीय मीडिया फाउंडेशन को एटा में मजबूती मिलेगी, बल्कि मीडियाकर्मियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ किसान-मजदूर वर्ग को न्याय दिलाने की दिशा में संगठन और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेगा।

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुआ ऐलान

यह महत्वपूर्ण मनोनयन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी और उत्तर प्रदेश इकाई के शीर्ष नेतृत्व की संयुक्त संस्तुति और दिशा-निर्देश पर किया गया है।

इस नियुक्ति पर अपनी सहमति और आशीर्वाद प्रदान करने वाले शीर्ष नेतृत्व में शामिल हैं :-

केंद्रीय नेतृत्व:
श्री करन छौकर, केंद्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी)
पंडित बालकृष्ण तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी)
श्री रविकांत साहू, केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी)
श्री कृष्ण माधव मिश्रा, केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय सलाहकार परिषद)
श्री कृष्णकांत जायसवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता,
श्री राम आसरे, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय अनुशासन समिति)
श्री अभिषेक शर्मा शास्त्री, उत्तर प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव,
श्री ममलेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग, सुनील कुमार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट मीडिया सेल,
निशा कांत शर्मा राष्ट्रीय चेयरमैन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल,
श्री कमल कुमार मिश्रा, राज्य चेयरमैन, उत्तर प्रदेश,
श्री सुरेश कुमार राजभर, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग उत्तर प्रदेश,

सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के उपरांत *एटा जिला इकाई के जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह सोलंकी* द्वारा श्री शिव सिंह के मनोनयन की आधिकारिक घोषणा की गई।

यूनियन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री ने कहा कि बी एम एफ नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के प्रमुख संयोजक, एवं मीडिया सरकार एके बिंदुसार के नेतृत्व में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति का ऐलान हो चुका है अब हमें 2027 मिशन को ध्यान में रखते हुए एक ठोस एवं जानदार संगठन तैयार करना है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिनकी भी नियुक्ति 2027 के लिए की जा रही है उनके नियुक्ति से 6 महीने के अंदर अगर उनका कार्यकाल सही नहीं रहा तो उनका पद निरस्त माना जाएगा और उनके जगह पर दूसरे की नियुक्ति कर दी जाएगी उसके उपरांत उन्हें पदमुक्ति की नोटिस जारी हो जाएगी।

मनोनयन की सूचना मिलते ही एटा जिले सहित पूरे उत्तर प्रदेश इकाई में हर्ष की लहर दौड़ गई। संगठन के कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मियों, किसान संगठनों और स्थानीय समाजसेवियों ने श्री शिव सिंह को बधाई दी है। सभी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा देगा और एटा जिले में किसान-मजदूर फोरम अब और अधिक मजबूती से जनहित के मुद्दों को उठाएगा।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment