रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन। भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की कार्यशाला शनिवार को दुर्गा मंदिर, अगोरी दुर्ग में मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा वंदेमातरम् गान के साथ किया गया।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी कमलेश चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी सेवा संकल्प अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता है। मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यशाला में राहुल प्रताप सिंह, विकास चौबे, धर्मेंद्र जायसवाल, विजय, धर्मशिला, मनीष तिवारी, रामप्रताप साहनी, मुकेश पाठक, सुभाष साहनी, संतोष साहनी, जगदीश प्रजापति, अनिल पाठक, लाल बहादुर, प्रदीप गिरी एवं विशाल विश्वकर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा सभी से पार्टी के अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।















