WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नरेंद्र कुमार साह बने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी का बड़ा फैसला – सिंगरौली के नरेंद्र कुमार साह बने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष*

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

 

*सिंगरौली / नई दिल्ली।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)परिवार के लिए गौरव का क्षण है। संगठन ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए *श्री नरेंद्र कुमार साह* को *मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल* के पद पर नियुक्त किया है।

 

श्री नरेंद्र कुमार साह *पिता – श्री श्रीरामलाल साह, निवासी – ग्राम सुहिरा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)* के निवासी हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल कोर कमेटी) की पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के *केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर*, कोर कमेटी के *राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी*, *वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा करीम खान*, *प्रकाशन एवं क्लाउड मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यदेव पांडेय* तथा *आरटीआई सेल के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री सुमित कुमार शिव* की सहमति से की गई है।

 

इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा *इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री राममिलन जायसवाल* द्वारा की गई है।

 

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राममिलन जायसवाल ने कहा कि श्री नरेंद्र कुमार साह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा।

 

इस नियुक्ति पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री नरेंद्र कुमार साह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment