WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह में “नारी शक्ति वंदन अभियान” पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

 

गिरिडीह में “नारी शक्ति वंदन अभियान” पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

 

 

 

गिरिडीह के व्हिटी बाजार स्थित हीरो शोरूम के प्रथम तल पर “नारी शक्ति वंदन अभियान” एवं “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की कई सक्रिय एवं सम्मानित महिला प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर तुलिका सरावगी, भावना जैन, रेखा सरावगी, सोनी गोयल, मिक्कू अग्रवाल, रीता संथालिया, डॉली जालान, शीतल डालमिया, प्रिया जैन एवं लीना झुनझुनवाला सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और सशक्त होगी।

वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जब-जब महिलाओं को अवसर मिला है, उन्होंने समाज और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को एक सकारात्मक संकेत बताया गया।

इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इन पहलों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब आवश्यकता है कि यह सशक्तिकरण राजनीतिक और नीति निर्माण के उच्च स्तर तक भी पहुंचे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में सभी वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक समर्थन की अपील की और इसे महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक निर्णायक पहल बताया।

कार्यक्रम सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं सार्थक वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष