WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ॐ वैष्णवी नर्सिंग होम के एक वर्ष पूरे, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 400 मरीजों का हुआ इलाज

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

ॐ वैष्णवी नर्सिंग होम के एक वर्ष पूरे, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 400 मरीजों का हुआ इलाज

गिरिडीह: ॐ वैष्णवी नर्सिंग होम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्थान द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 400 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की जांचें भी निःशुल्क की गईं। इसके अलावा एक्स-रे तथा विशेष दवाओं पर लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई, जिससे मरीजों को काफी लाभ मिला।

इस स्वास्थ्य शिविर में संस्थान के संचालक डॉ. श्रवण कुमार (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ), फिजिशियन डॉ. एस. कुमार तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वैशाली भारती ने अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान कीं।

इसी अवसर पर संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग होम के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 4 के पार्षद कृष्णा साव द्वारा विधिवत रूप से की गई। इस मौके पर डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में संस्थान पर गिरिडीह के लोगों ने गहरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लगभग 10 हजार से अधिक ओपीडी मरीजों का इलाज किया गया तथा 250 से अधिक सफल ऑपरेशन किए गए, जिसमें सभी आयु वर्ग के मरीज शामिल रहे।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष में संस्थान द्वारा लगभग 5 बार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। आगे भी ॐ वैष्णवी नर्सिंग होम द्वारा समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment