WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

टीबी मरीजों के उपचार में पोषण का सहारा, 125 को गोद लेगा विश्वविद्यालय, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

टीबी मरीजों के उपचार में पोषण का सहारा, 125 को गोद लेगा विश्वविद्यालय

• प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण पोटली

• जिला क्षय रोग अधिकारी ने कुलपति को सौंपी 125 मरीजों की सूची

• टीबी मुक्त समाज की दिशा में पोषण और उपचार का साथ

 

आगरा, 10 सितंबर 2026।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों को गोद लिया जाएगा। इसी क्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी को 125 टीबी मरीजों की सूची सौंपी। इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शशिकांत राहुल भी मौजूद रहे।

 

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी मरीज को पूरी तरह स्वस्थ होने में करीब छह माह का समय लगता है। टीबी की दवा के साथ मरीज के लिए पौष्टिक आहार लेना भी बेहद आवश्यक है। मरीजों को पोषण संबंधी दिक्कत न हो, इसके लिए निक्षय पोषण योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आह्वान पर सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं अन्य लोगों द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर उपचार अवधि के दौरान प्रत्येक माह पोषण पोटली वितरित करने का कार्यक्रम भी जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा 125 क्षय रोगियों को गोद लिया जाएगा और उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाएगी।

 

पोषण पोटली में पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सकेगा। इससे कमजोरी दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने और स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। टीबी की नियमित दवा के साथ पर्याप्त पोषण मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment