WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वनबंधु परिषद्, आगरा चैप्टर की चार दिवसीय पचमढ़ी वन यात्रा संपन्न, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*वनबंधु परिषद्, आगरा चैप्टर की चार दिवसीय पचमढ़ी वन यात्रा संपन्न*

Oplus_131072

 

*एकल अभियान विद्यालय में बच्चों, आचार्यों एवं ग्राम समिति का किया सम्मान*

 

आगरा। वनबंधु परिषद्, आगरा चैप्टर द्वारा 5 से 8 सितंबर तक मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल पचमढ़ी की चार दिवसीय वन यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यात्रा में लगभग 60 वन यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ इस यात्रा में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कार की भावना का भी सुंदर समावेश रहा।

यात्रा का कुशल नेतृत्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंघल एवं उपाध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल, राम रतन मित्तल, गोविन्द प्रशाद अग्रवाल, राजेश वर्मा, अनिल कुमार गोयल, विवेक मोहन अग्रवाल, मुकेश मित्तल, अनिल अग्रवाल, सुनील पराशर, महिला समिति से सुमन जैन, सुधा अग्रवाल के साथ समस्त कार्यकारिणी सदस्य के मार्गदर्शन में किया गया। उनके सतत् सहयोग एवं निगरानी से यात्रा की सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हुईं। एकल अभियान विद्यालय में सेवा, संस्कार और आत्मीयता का संगम: यात्रा का सबसे भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक पड़ाव 8 सितंबर को रहा। सभी वन यात्री एकल अभियान के अंतर्गत ‘पंचमुखी शिक्षा द्वारा समग्र विकास’ के उद्देश्य से संचालित स्थानीय विद्यालय पहुँचे, जहाँ ग्रामीणजनों द्वारा सभी वन यात्रियों का तिलक लगाकर आत्मीयता एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। लगभग दो घंटे विद्यालय में सदस्यों ने बच्चों से संवाद किया और उनकी शिक्षा एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वन यात्रियों द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष रूप से पेठा, कॉपियाँ, पेन, बिस्किट, नमकीन एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और उत्साह ने सभी वन यात्रियों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय में बिताया गया यह समय यात्रा का केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, सेवा, ग्रामीण समाज से जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत अनुभव बन गया। यात्रा ने प्रकृति और समाज से जुड़ने का संदेश दिया। वनबन्धु परिषद् के डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि पिपरिया से पचमढ़ी तक लगभग 65 किलोमीटर की यात्रा घुमावदार पहाड़ी मार्गों, हरियाली और मनोरम प्राकृतिक दृश्यों के बीच पूरी हुई। सदस्यों ने पचमढ़ी के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन किए। यात्रा में पांडव गुफा, बी फॉल, रीचगढ़ एवं धूपगढ़ सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया गया। सदस्यों ने प्राकृतिक औषधालय का भ्रमण किया तथा विभिन्न जड़ी-बूटियों एवं प्राकृतिक औषधीय सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की। वन यात्रा में सुरेश चन्द गर्ग, नरेन्द्र बंसल, अजय अग्रवाल , महेश गोयल, प्रवीण अग्रवाल, अजय मित्तल आदि सम्लित रहे। प्रकल्प प्रमुख श्री रामेन्द्र ने सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment