WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लापरवाही से मासूम की मौत: पीली सेना ने मोहनिया हॉस्पिटल पर बोला हल्लाबोल , न्याय की मांगे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*लापरवाही से मासूम की मौत: पीली सेना ने मोहनिया हॉस्पिटल पर बोला हल्लाबोल , न्याय की मांगे*

 

 

आगरा। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मोहनिया हॉस्पिटल (शंकर ग्रीन) में कथित गलत इलाज के कारण एक मासूम बच्चे की मौत के बाद जन-आक्रोश फूट पड़ा है। शहीद नगर निवासी सलमान के पुत्र की मृत्यु से उपजे गुस्से को लेकर सशक्त पीली सेना के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

*लापरवाही और बदसलूकी का आरोप*

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही शबाना खंडेलवाल ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते बच्चे की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि इलाज में न केवल कोताही बरती गई, बल्कि बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल स्टाफ ने पीड़ित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की।

*“न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष”*

धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शबाना खंडेलवाल ने कहा:”एक मासूम की जान चली जाना कोई छोटी घटना नहीं है। यह बेहद निंदनीय है कि जीवन रक्षक कहलाने वाले संस्थान आज संवेदनहीन हो चुके हैं। हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और दोषियों को जेल भिजवाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

*प्रमुख मांगें:*

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं:

अस्पताल के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष जांच शुरू की जाए।

दोषी डॉक्टरों और स्टाफ के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पीली सेना के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष