WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सलखन में पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर

रिपोर्ट (पत्रकार) सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर चोपन पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चोपन के वार्ड नंबर-2 निवासी बृजेश चंद्रवंशी (करीब 40 वर्ष), पुत्र त्रिवेणी, 31 अगस्त की शाम अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP64 AK 8315 से रॉबर्ट्सगंज गए थे। काम निपटाने के बाद वह शाम करीब 6:20 बजे बाइक से अपने घर चोपन लौट रहे थे। इसी दौरान सलखन के समीप पीछे से आ रहे पिकअप वाहन संख्या UP63 CT 3455 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, 1 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृजेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा ने चोपन थाने में तहरीर देकर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment