एटा बिग ब्रेकिंग
एक के बाद एक गंभीर आरोपों से एटा मेडिकल कॉलेज के सिस्टम पर उठे बड़े सवाल—आखिर प्राचार्य की निगरानी व्यवस्था फेल है या लापरवाही पर जिम्मेदारों की आंखें बंद?
हबीब की मौत, वृद्ध तुलाराम की मौत के सवाल अभी ठंडे भी नहीं पड़े—अब महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप ने मेडिकल कॉलेज में मचाया हड़कंप!
6 वर्षीय मासूम की सरिया कांड के बाद रेफर को लेकर उठे सवाल, अब ऑपरेशन के बाद महिला से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
ऑपरेशन थिएटर में स्टाफ पर छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप—महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।
पति का आरोप—वार्ड में भर्ती से पहले OT में ही पत्नी के साथ हुई कथित छेड़छाड़, कॉलेज प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग।
मरीजों की सुरक्षा से लेकर स्टाफ की जवाबदेही तक कटघरे में व्यवस्था—आखिर मेडिकल कॉलेज प्रशासन कब जागेगा और कब तय होगी जिम्मेदारी?
एटा वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज से जुड़ा मामला—अब देखना होगा आरोपों की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।















