*एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, थाना पिलुआ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना पिलुआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 119/2026 धारा- 190, 191(2), 191(3), 333, 352, 125, 351(3), 115(2), 109(1), 324(4) बीएनएस में वाँछित चल रहे एक वांछित अभियुक्त कन्हीलाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी भदवास थाना पिलुआ जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. कन्हीलाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी भदवास थाना पिलुआ जनपद एटा उम्र करीब 33 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार वशिष्ठ
2. का0 तरूण कुमार
3. का0 सतपाल















