*पटाखा गोदाम पर प्रशासन की छापेमारी, जांच जारी
*एटा।* जनपद में पटाखों के गोदामों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज एक और पटाखा गोदाम पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और गोदाम में रखे पटाखों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।फिलहाल गोदाम में कितनी मात्रा में पटाखा सामग्री मौजूद है और गोदाम संचालक के पास कितनी क्षमता का लाइसेंस है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि गोदाम में निर्धारित मानकों के अनुसार पटाखे रखे गए थे या नहीं।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पटाखा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।















