*जमालपुर में 11 वर्षीय नाबालिग से जुड़े मामले में गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, पीड़ित परिवार को सुरक्षा की मांग*
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर में एक नाबालिग पुत्री से जुड़े मामले में अभी तक गिरफ्तारी न होने और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर पीड़ित परिवार में गहरा भय और आक्रोश है।
प्रार्थी चंद्रशेखर उर्फ मनोज ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ हुई घटना के संबंध में थाना जमालपुर में 30-08-2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस ने इस पर NCR दर्ज की, लेकिन आज तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद से ही अभियुक्त पक्ष द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि बीते कई दिनों से घर के आसपास अज्ञात लोग घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे परिवार के सदस्य दहशत में हैं और किसी भी समय अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
पीड़ित पिता ने कहा कि घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने एसपी महोदय और थाना प्रभारी जमालपुर से मांग की है कि मामले में वैधानिक FIR दर्ज कर शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वे बिना डर के रह सकें।
फिलहाल पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद लगाए पीड़ित परिवार इंसाफ और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।
घटना की जानकारी होने पर पूरे परिवार से भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की टीम संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार की अगुवाई में जाकर मुलाकात किया और सारे मामले की जानकारी ली।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि जल्द ही उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी सच को सामने लाया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।












