WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाह-फतेहाबाद से सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ, सांसद राजकुमार चाहर ने दिखाई हरी झंडी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

*बाह-फतेहाबाद से सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ, सांसद राजकुमार चाहर ने दिखाई हरी झंडी*

*33 करोड़ रुपये की लागत से बटेश्वर रेलवे स्टेशन का होगा निर्माण-सांसद चाहर*

आगरा:फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रेल विकास को नई गति देते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने ट्रेन 09196/09195 मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए वडोदरा प्रतापनगर जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को बाह और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद स्वयं बाह से जनरल डिब्बे में बैठकर फतेहाबाद पहुंचे और वहां से ट्रेन को विधिवत रवाना किया।
इस नई ट्रेन सेवा से बाह और फतेहाबाद क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन का उपयोग करें, ताकि इसे स्थायी रूप से संचालित कराया जा सके।
अपने संबोधन में सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह फतेहाबाद और बाह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लोकसभा में मजबूती से उठाया गया और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता के परिणामस्वरूप यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना उनका संकल्प है और आने वाले समय में और ट्रेनों के संचालन के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
सांसद ने जानकारी दी कि बटेश्वर में लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इंटरसिटी ट्रेन को बाह से दिल्ली तक चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं और फतेहाबाद में आरक्षण कक्ष खोलने का प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखा गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि 2 अप्रैल को लोकसभा में आगरा–टूंडला होते हुए इटावा जाने वाली ट्रेनों को फतेहाबाद–बाह मार्ग से संचालित करने की मांग उठाई गई थी, जिस पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।
इस दौरान-मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आगरा गगन गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) बीके चौहान, एडीएसटीईडी मनीष मिश्रा, एडीईएन ट्रैक संदीप दुबे, पूर्व विधायक मधूसुदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुग्रीव चौहान, नितिन वर्मा, प्रदीप भाटी, परमवीर चाहर, सोनू शर्मा (हाट वाले), रंजीत प्रधान, मुन्ना लाल लंबरदार, कप्तान सिंह वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राजीव जैन,सोनू शर्मा,राहुल सिसोदिया, सोनू सैंथिया, अंकित गुप्ता, मुकेश पचौरी, संकेत सिंह, अजय जादौन, योगेश चौहान, बालेश गुप्ता, सतेन्द्र यादव, राजेश कुशवाहा, सचिन गोयल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment