WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लाइसेंस की आड़ में मानक से कई गुना अधिक पटाखों का भंडारण, प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोदाम किया सीज, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*पटाखा गोदाम में मानक से कई गुना अधिक विस्फोटक सामग्री मिलने पर सीज की कार्यवाही*

 

*लाइसेंस की आड़ में मानक से कई गुना अधिक पटाखों का भंडारण, प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोदाम किया सीज*

*

*दो लाइसेंस पर 1,000 किलोग्राम भंडारण की अनुमति, जांच में 3,747.13 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री मिली*

 

*पटाखा निर्माण एवं भंडारण स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान जारी, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी कठोर विधिक कार्रवाई : जिलाधिकारी*

*

*एटा, 05 सितम्बर 2026।* जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में पटाखा निर्माण एवं भंडारण स्थलों पर सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा संभावित विस्फोट की घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, अग्निशमन विभाग एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सहावर रोड स्थित श्याम जी पटाखा गोदाम का निरीक्षण एवं चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान गोदाम में निर्धारित मानक से अत्यधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण पाया गया। जांच में सामने आया कि गोदाम संचालक रामकुमार गुप्ता पुत्र रवि कुमार गुप्ता, निवासी शिवपुरी, थाना कोतवाली नगर, एटा को दो लाइसेंसों के माध्यम से 500-500 किलोग्राम, कुल 1,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री के भंडारण की अनुमति प्राप्त थी। इसके विपरीत संयुक्त टीम की जांच में मौके पर कुल 3,747.13 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का भंडारण पाया गया।

अनुमत सीमा से कई गुना अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण पाए जाने पर संयुक्त टीम द्वारा गोदाम के विरुद्ध सीजर की कार्रवाई की गई। साथ ही प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पटाखा निर्माण एवं भंडारण से संबंधित लाइसेंसधारकों द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। मानकों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेकिंग अभियान निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave a Comment