WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर भेजीं संयुक्त टीमें, रिपोर्ट बी के दीक्षित

*संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर भेजीं संयुक्त टीमें*

*

*राजस्व-पुलिस की टीमों ने स्थलीय सत्यापन कर कराई तत्काल कार्रवाई, फरियादियों को मिली राहत*

 

*शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम*

 

एटा, 05 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर स्थलीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त करने, अभिलेखों का परीक्षण करने तथा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने से शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायतें प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने का प्रभावी मंच है। प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता के साथ समझे और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को समयबद्ध न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों में मौके पर जांच एवं कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों को तत्काल भेजकर प्रभावी कार्रवाई कराई जा रही है। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने अथवा बिना स्थलीय सत्यापन के औपचारिक निस्तारण करने की प्रवृत्ति को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्षता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील अलीगंज में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसील एटा सदर में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 का तत्काल समाधान किया गया। इसी प्रकार तहसील जलेसर में प्राप्त 11 प्रार्थना पत्रों में से 03 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई हेतु प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

तहसील एटा सदर में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) तथा तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, उपजिलाधिकारी डॉ0 शशि शेखर, तहसीलदार संजय कुमार,तहसीलदार न्यायिक महिमा सिंह,नायब तहसीलदार हिमांशु एवं वरुण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अलीगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment