नकली नोटों के साथ गिरफ्तार।
जनपद कासगंज के थाना सोरों के अन्तर्गत सोरों पुलिस और एस ओ जी टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 3/4 की रात में दो अभियुक्त रुप किशोर उर्फ राजू पुत्र नत्थूराम निवासी ग्राम सिकन्दराबाद थाना मुजरिया जनपद बदायूं 2. गोविंद पुत्र प्रेम पाल थाना ढोलना जनपद कासगंज को 500-500 के 200 जाली नोटों के (एक लाख रुपए )साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मुअसंं 331/25 धारा 178/189/180/1881/318(4,) बीएन एस पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाना बताया जाता है। अभियुक्त रूप किशोर उर्फ राजू पर जनपद बदायूं , सम्भल और जनपद अलीगढ़ के विभिन्न थानों में विभिन्न संगीन धाराओं में एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।
















