कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में स्वागत समारोह कार्यक्रम सम्पन्न  =मैं बिना पद के भी कार्य कर रहा हूं: राजवीर सिंह , रिपोर्ट विनय यादव

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में स्वागत समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

=मैं बिना पद के भी कार्य कर रहा हूं: राजवीर सिंह

एटा,

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में स्वागत समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बने प्रमोद गुप्ता के स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता लोकप्रिय निवर्तमान सांसद एटा लोकसभा/पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अजय यादव, बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष संतोष कुमार, महासचिव राजीव शर्मा, ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी, रवि लोधी, दुलारे सिंह भदौरिया, सतेन्द्र सिंह तोमर, सुशील लोधी मंचाशीन रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने किया। अध्यक्षता संतोष कुमार ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि मैं बिना पद के भी कार्य कर रहा हूं, और एटा लोकसभा में जल्द ही फिर से विकास कार्य में एक और नया अध्याय जोड़ने का कार्य करूंगा। मै एटा बार का मानस सदस्य भी हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि बार एसोसिएशन एटा का मै सदस्य हूं इसलिए आपके परिवार का ही हूँ। और मेरा लगाव भी एटा के लोगों से ज्यादा है। कार्यक्रम को विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अजय यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमन वार्ष्णेय ,जिला शासकीय अधिवक्ता रेवेन्यू जितेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता बी पी सिंह राजपूत, दिनेश यादव, गिरीश शर्मा, दिनेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि का और मंचाशीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह, फूलमाला, पटका, पहनाकर बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष संतोष कुमार, महासचिव राजीव शर्मा, राधा रमन वार्ष्णेय, अनिल कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र कुमार वर्मा,बी पी सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदीप भरद्वाज, संजय उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, सुरेश चंद्र वर्मा,संजीव राजपूत, रविकांत मिश्रा, सरिता कुमारी, मोनिका गुप्ता, साजिया खान अजीत चौहान, राजेश चौहान, आदित्य कुशवाह, अभिषेक पाराशर, हर्ष वर्धन सोलंकी, रवि किशोर आदि अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार महासचिव राजीव शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं में बृजराज सिंह, अनिल कुलश्रेष्ठ, अजब सिंह राजपूत, रमेश राजपूत,कृष्णप्रताप सिंह, अनुज कुमार, कैलाश राजपूत, वीरेन्द्र सिंह लोधी, उपेन्द्र राजपूत, धर्मेन्द्र शाक्य, लोकेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, देवेन्द्र कुमार लोधी,विकास मित्र, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा,भाजपा नेता मलखान सिंह राजपूत, विनीत भरद्वाज, संतोष चौहान, प्रोफेसर अमित राजपूत आदि बार के स्टाफ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment