WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लाइन हाजिर नहीं, निलंबन चाहिए : अग्रवाल समाज, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*लाइन हाजिर नहीं, निलंबन चाहिए : अग्रवाल समाज*

 

फतेहपुर सीकरी। 3 सितंबर 2026 फतेहपुर सीकरी के मंदिर प्रांगण में आज अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 सितंबर को अग्रवाल समाज की बैठक के दौरान चौकी इंचार्ज वरुण पवार द्वारा समाज के लोगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि घटना के विरोध में 2 सितंबर की रात लगभग तीन घंटे तक थाने का घेराव किया गया। इसके बाद चौकी इंचार्ज एवं एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया। हालांकि, बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से कहा कि लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है, चौकी इंचार्ज एवं संबंधित सिपाही का निलंबन किया जाना चाहिए।

बैठक में मौजूद अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा, “समाज का अपमान करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज को लाइन हाजिर करके लॉलीपॉप पकड़ा दी गई है। समाज का मान-सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। हम समाज का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। लाइन हाजिर नहीं, निलंबन होना चाहिए।”उन्होंने कहा कि अब कोई यह न समझे कि समाज का लगातार अपमान किया जाता रहेगा। अग्रवाल समाज अपने मान-सम्मान के लिए संघर्ष करना जानता है और राजनीतिक रूप से भी जागरूक हो चुका है। समाज अब फ्लोटिंग वोट की भूमिका में है और जो समाज को मान-सम्मान देगा, समाज भी उसी को अपना समर्थन और सम्मान देगा। उन्होंने कहा कि निलंबन की मांग को लेकर शीघ्र ही पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जिस एकता के साथ समाज के लोगों ने थाना घेरा, वह समाज की एकजुटता और संघर्ष की भावना को दर्शाता है। उन्होंने समाज के संघर्ष को सलाम किया। ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को अब आगे आकर समाज के मान-सम्मान की रक्षा करनी होगी और समाज के उत्पीड़न को रोकने के लिए मजबूती से आवाज उठानी होगी। आगरा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज का उत्पीड़न अक्सर छोटे स्तर से शुरू होता है और कई बार बड़े अधिकारी एवं नेता भी उसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाते। इस प्रकार के उत्पीड़न को अब रोकना होगा। बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल जी ने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समाज निलंबन की मांग कर रहा है तो वह समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर के पास जाकर उनकी मांग रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता अंजुल गोयल ने की तथा संचालन विपिन अग्रवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से मुरारी लाल गोयल, नेमीचंद गर्ग, विनोद सांवरिया, त्रिलोकचंद मित्तल, राजू प्रधान, मदन गोपाल गर्ग, अनुज मित्तल, हनी गोयल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment