WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दोस्त को थमा दिया नोटिस वकील ने अपने वकील मित्र को कानूनी पेज में फंसाया BMF News

अक्सर आपने दोस्तों के बीच पार्टी को लेकर हंसी मजाक, तनातनी, बहस बाजी, तकरार और यहां तक की तूं तूं में में भी देखी होगी, कई बार इस छोटी सी बात पर कई कई दिनों तक दोस्तों में आपस में बातचीत भी बंद देखी होगी, जो बेहद सामान्य सी बातें है, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह में जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जायेगे और शायद इससे पहले आपने ऐसा मामला न ही सुना हो. जी हां दमोह में बड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसे जानकर सब हैरान है.

 

मामला दमोह जिला न्यायालय में दो जाने माने अधिवक्ता गोविंद तिवारी और विशाल राजपूत है. बीते दिनों एडवोकेट गोविंद तिवारी का जन्मदिन था, जिला अधिवक्ता संघ की परम्परा के मुताबिक बार रूम में उनका जन्मदिन मनाया गया, तमाम अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और फिर तिवारी ने अपने कुछ अजीज एडवोकेट मित्रों को पार्टी देने की बात कही. इस फेहरिस्त में उनके साथी एडवोकेट विशाल राजपूत भी थे. लेकिन विशाल के मुताबिक पार्टी का केवल आश्वासन भर मिला पार्टी नहीं मिली. जिसके बाद एक बार फिर गोविंद तिवारी पर पार्टी को लेकर मित्रों ने दबाब बनाया तो विशाल बताते हैं कि इस बार लिखित आश्वासन मिला और सबको यही उम्मीद थी कि तय तारीख में पार्टी मिलेगी. जिस दिन का वादा किया गया था उस दिन पूरे दिन उनके मित्र बेहद खुश थे जो खुशी दोस्तों के बीच होती है और इस खुशी में उन्होंने शायद जमकर काम भी किया, लेकिन विशाल बताते है कि शाम से पार्टी के लिये फोन कॉल का इंतजार करने के बाद भी उनके मित्र गोविंद तिवारी का फोन नहीं आया और आखिरकार लेट नाइट उन्होंने खाना खाया और इस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा और इलाज में बड़ी रकम लग गई.

 

दोस्त को थमा दिया नोटिस

मामला सिर्फ शिकवा शिकायत तक नहीं रहा बल्कि ये घटना अब कोर्ट तक पहुंच गया है. दोस्तों के बीच का मामला लीगल नोटिस तक पहुंच गया. एडवोकेट विशाल ने एक अपने साथी अधिवक्ता गोविंद तिवारी को एक लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें सारी घटना का उल्लेख करते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया है और भारतीय कानून में उल्लेखित धाराओं का हवाला दिया गया है. क्षतिपूर्ति के रूप में 41 हजार 250 रुपए अदा करने की बात कही गई है. अब इस राशि पर उनका कहना है कि पार्टी न मिलने पर उन्हें रेस्टारेंट में एक हजार 750 रुपए का खाना खाना पड़ा और वो इस सब से मानसिक परेशान होकर बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा जिस पर 39 हजार 500 रुपए खर्च हुए है.

Leave a Comment

*मिर्जापुर में दर्दनाक वाकया:* *नरायनपुर से मां और दो मासूम बेटियां रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप* नरायनपुर/अदलहाट (मिर्जापुर): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर इलाके से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपनी दो मासूम बेटियों (उम्र 11 वर्ष और 5 वर्ष) के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत व चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। क्या है पूरा घटनाक्रम? प्राप्त विवरण के अनुसार, यह घटना 7 अगस्त 2026 की है। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी 32 वर्षीया पत्नी अपनी दोनों छोटी बेटियों के साथ दिन में लगभग 11:00 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और संभावित स्थानों पर दिन-रात खोजबीन करने के बावजूद जब मां-बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा, तो हताश पति ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। अदलहाट थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, जांच शुरू मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अदलहाट में प्रार्थी की तहरीर के आधार पर G.D. No. 035 (दिनांक 10/08/2026) के तहत गुमशुदगी क्रमांक 19/26 पंजीकृत कर ली गई है। जांच अधिकारी नियुक्त: थाना प्रभारी अदलहाट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच नरायनपुर चौकी प्रभारी को सौंप दी है। कंट्रोल रूम को अलर्ट: पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा महिला और दोनों बच्चियों का ब्योरा व हुलिया जिला पुलिस कंट्रोल रूम को भेज दिया है, ताकि सभी सीमाओं और थानों पर अलर्ट जारी किया जा सके। पुलिस की जनसाधारण से अपील अदलहाट पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस महिला या दोनों बच्चियों के संबंध में कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी मिले, तो वे तुरंत थाना अदलहाट, नरायनपुर पुलिस चौकी या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क कर सूचना दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को दोबारा मिला सकती है।