WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, प्रकाश में आये 03 अभियुक्त तथा 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, डॉ कृपाल सिंह मानव

 

 

*एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत करीब 05 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, प्रकाश में आये 03 अभियुक्त तथा 02 बाल अपचारी गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण-*

वादी द्वारा दिनांक 29.08.2026 को थाना मलावन पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि मैने अपना बंद पडा आरओ प्लान्ट जाकर देखा तो प्लांट से मोटर, पंखे, चिलर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गये हैं । इस सूचना पर थाना मलावन पर मुअस0-135/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी/अनावरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये 07 अभियुक्तगण में से 03 अभियुक्तगण 1. प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन एटा उम्र करीब 24 वर्ष 2. विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन एटा उम्र करीब 19 वर्ष 3. अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला थाना सकीट जिला एटा उम्र करीब 30 वर्ष तथा 02 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी तथा विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(3)/317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

 

*घटना करने का तरीका -*

अभियुक्तगण द्वारा अपने खाने पीने के शोक को पूरा करने के लिये बंद पडी फैक्ट्रीयों की रैकी करके कॉपर के तार, मोटर, चिलर आदि कीमती सामान की चोरी की जाती थी।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–*

1. प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन एटा उम्र करीब 24 वर्ष

2. विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन एटा उम्र करीब 19 वर्ष

3. अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला थाना सकीट जिला एटा उम्र करीब 30 वर्ष

4. 02 बाल अपचारी

 

*प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्तगण का नाम पता –*

1. राहुल पुत्र रहीसपाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन एटा

2. पूरन पुत्र मुकुट सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन एटा

 

*बरामदगी-*

1. 04 मोटर कोईल

2. 04 पंखा कोईल

3. 6.300 किग्रा जला हुआ कापर तार

4. एक मोटर साईकिल RJ 60 PS 6552 (घटना में प्रयुक्त)

5. 7200 रुपए (चोरी के माल की विक्री के)

 

*गिरफ्तार/अनावरण करने वाला पुलिस बल-*

1. उ0नि0 श्री गौरव चौहान

2. उ0नि0 श्री निश्चल सोलंकी

3. उ0नि0 श्री रामलाल सिंह

4. का0 कार्तिक शर्मा

5. का0 शारुख खान

6. का0 अनुज कुमार

7. का0 परवेन्द्र कुमार

8. का0 प्रशांत कुमार।

Leave a Comment