WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हापुड़ सर्राफा बाजार में बुजुर्ग ने लाखों के जेवर उड़ाए, नकली अंगूठी रखकर हुआ फरार,BMF News

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

हापुड़ सर्राफा बाजार में बुजुर्ग ने लाखों के जेवर उड़ाए, नकली अंगूठी रखकर हुआ फरार

हापुड़ के शहर के सर्राफा बाजार में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दुकानदार को बातों में उलझाकर लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक को पैसे देने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। दुकानदार को जब सामान की जांच के दौरान असलियत पता चली तो उसके होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ग्राहक बनकर आभूषण की दुकान पर पहुंचा था। उसने दुकानदार से विभिन्न आभूषण दिखाने को कहा और काफी देर तक बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान उसने मौका पाकर असली आभूषणों के बीच एक नकली अंगूठी रख दी और कीमती जेवर लेकर निकल गया।आरोपी ने दुकान से बाहर निकलते समय ई-रिक्शा चालक को किराये के पैसे देने की बात कही और इसी बहाने वहां से चला गया। कुछ देर बाद दुकानदार ने आभूषणों की जांच की तो एक जेवर की जगह नकली अंगूठी मिली। इसके बाद चोरी का पता चला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के बाद सर्राफा बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।।

पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment