कार ने 10 माह के मासूम को रौंदा, मौ,त, एटा के मड़िया चौराहे पर सड़क किनारे खेल रहा था; ड्राइवर वाहन के साथ फरार
एटा में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के पास खेल रहे 10 माह के मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। इससे वह 10 फीट उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौ,त हो गई।
घटना के समय सड़क किनारे स्थित दुकान पर उसकी मां लोहे की पिटाई कर रही थी। सड़क पर बेटे को घायल पड़ा देख मां दौड़कर उठाई। गले से लगाकर जोर-जोर चिल्लाने लगी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घरवालों के साथ मासूम को अलीगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के माढ़िया चौराहे के पास का है।












