WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर अभियान चलाएं : सदर विधायक, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर अभियान चलाएं : सदर विधायक

 

BOCW की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक एवं स्वीकृति प्रमाण-पत्र

 

पात्र श्रमिक अधिक से अधिक संख्या में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : नगर पालिका अध्यक्ष

 

श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु चलाया जा रहा निरंतर अभियान : श्रम प्रवर्तन अधिकारी

 

एटा, 02 सितम्बर 2026 (सू.वि.)।

उ0प्र0 आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के लोगो एवं वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद एटा में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनान्तर्गत चेक एवं स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा पात्र लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र श्रमिकों का आह्वान किया गया कि वे श्रम विभाग में अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण कराते हुए BOCW बोर्ड द्वारा संचालित पात्रतानुसार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने बताया कि जनपद में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा उन्हें BOCW बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय स्तर से श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम ढंग से उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे अपना पंजीयन सुनिश्चित कराते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अन्य पात्र श्रमिकों को भी इसके लिए जागरूक करें,कार्यक्रम के दौरान ई ओ नगर पालिका निहाल सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल जी, बीएसए अनुपम अवस्थी सहित अन्य उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment