WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कागारौल थाने में एसओ आवास की छत भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*कागारौल थाने में एसओ आवास की छत भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला*

 

 

आगरा,। थाना कागारौल परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष आवास की छत अचानक भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे।

गनीमत रही कि हादसे के समय थानाध्यक्ष अंकुर राठी आवास में मौजूद नहीं थे। वह थाने के कार्यालय में थे, इसलिए जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण आवास में सीलन आ गई थी, जिससे छत कमजोर हो गई थी।

थाना परिसर में बने आवास काफी पुराने और जर्जर हालत में हैं। लंबे समय से मरम्मत न होने से उनकी स्थिति खराब हो चुकी है। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में दहशत है।

फिलहाल थाना परिसर की घेराबंदी कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिसकर्मियों ने जर्जर आवासों की मरम्मत और नए आवास निर्माण की मांग उठाई है।

Leave a Comment