रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त सत्यवीर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम गोकनी थाना मारहरा को पचपेड़ा बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0स0 – 134/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।