WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखनऊ में मीडिया महापंचायत 29 नवंबर को:*  *बीएमएफ ने कसी कमर, प्राथमिक सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश, BMFNEWS

*लखनऊ में मीडिया महापंचायत 29 नवंबर को:*

*बीएमएफ ने कसी कमर, प्राथमिक सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश*

 

नई दिल्ली।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने आगामी 29 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य ‘मीडिया महापंचायत’ को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं कमेटी गठन की प्रक्रिया में गति लाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को अपनी प्रतिष्ठा मानकर करें कार्य,

संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में होने वाला यह मीडिया महापंचायत संगठन के आत्मसम्मान और पहचान का प्रतीक है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसे अपनी व्यक्तिगत और सांगठनिक प्रतिष्ठा समझकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों की आवाज,

पंडित बालकृष्ण तिवारी ने संगठन के संकल्प को दोहराते हुए कहा, “भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)अपनी स्थापना के पहले दिन से ही पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के मूलभूत अधिकारों, उनकी सुरक्षा और जनहित के सवालों को प्रमुखता से उठाता रहा है। यह महापंचायत देश भर के मीडियाकर्मियों और सामाजिक योद्धाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी।”

तैयारियों को लेकर प्रमुख निर्देश:

सदस्यता अभियान में तेजी: सभी राज्यों में युद्ध स्तर पर प्राथमिक सदस्यों को जोड़ना।

कमेटी का गठन: जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर सांगठनिक ढांचों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देना।

जनसंपर्क और समन्वय: अधिक से अधिक पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को 29 नवंबर के लखनऊ कार्यक्रम से जोड़ना।

इस निर्देश के बाद भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल)के विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लखनऊ महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाने लगी है।

Leave a Comment