WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाया तीजड़ी पर्व, पति की दीर्घायु की कामना, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाया तीजड़ी पर्व, पति की दीर्घायु की कामना*

 

*शंकर ग्रीन हाइट्स मंदिर , ताजनगरी फेस-2 में सजी तीजड़ी माता की पूजा, निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने सुनी कथा और गाए सिंधी भजन*

 

आगरा। सिंधी समाज की महिलाओं ने कृष्ण पक्ष की तृतीया के अवसर पर श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीजड़ी पर्व मनाया, शंकर ग्रीन हाइट्स मंदिर , ताजनगरी फेस-2 में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में सभी ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु,अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की,महिलाओं ने प्रातःकाल से ही निर्जला व्रत रखा। पूजा स्थल पर सिंधी समाज की पुरोहिता इंद्रा शर्मा द्वारा तीजड़ी माता की विधिवत (सामूहिक) पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने कथा श्रवण के साथ सिंधी लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया, शाम को चंद्रमा के दर्शन एवं अर्घ्य के बाद महिलाओं ने अपना व्रत खोला। इस अवसर पर चांदनी भोजवानी ने तीजड़ी पर्व की महत्ता बताते हुए भजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि तीजड़ी सिंधी समाज की महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और पारिवारिक मंगलकामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर हिस्सा लिया,पूजा के दौरान सिंधी समाज की पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली। वर्षा वंजानी, इंदिरा शर्मा, प्रीती अरोरा,भूमि लोकवानी,निर्मला अरोड़ा, ज्योति नोतनानी,वीना वाधवानी, दिव्या,भूमिका आहूजा, वर्षा करीरा, कनक वंजानी,मीना मुरजानी, सुनीता विश्वानी,

हिमांशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Comment