WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में बालयोगी ने जलभराव में नाव चलाईः बोले-विधायक का नाम छोटे, काम उतने ही खोटे; 800 करोड़ के बजट का हिसाब लेंगे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में बालयोगी ने जलभराव में नाव चलाईः बोले-विधायक का नाम छोटे, काम उतने ही खोटे; 800 करोड़ के बजट का हिसाब लेंगे*

 

 

 

आगरा। रविवार सुबह बाल योगी गांव मेवली खुर्द पहुंचे। यहां पर लंबा समय से जलभराव की समस्या है। बाल योगी ने गली में भरे पानी में नाव चलाई। ग्रामीण भी उनके साथ पानी में खड़े थे। बाल योगी ने कहा कि भैया, नाव चल रही है गुर्जा गांव, मेवली खुर्द गांव में। जिला पंचायत पर इन गांवों के विकास के लिए 800 करोड़ रुपए आए हैं। मगर, विकास तो भूल जाओ, जो 2 महीना पहले बारिश हुई उसका पानी आज तक सड़कों से नहीं निकला है। गांव के लोग बच्चे, बड़े-बूढ़े और महिलाओं को निकलना मुश्किल है। रोजाना अपनी जिंदगी अंधकार में डाल के यहां से निकलते हैं। बाल योगी ने क्षेत्रीय विधायक छोटे लाल वर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यहां के विधायक विकास की बात करने पर शोक सभा में भी गाली दे देते हैं। उनका नाम छोटे है, लेकिन काम उतने ही खोटे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गुर्जा के प्रधान और विधायक तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो आंदोलन किया जाएगा। 800 करोड़ रुपए बजट के एक-एक रुपए का हिसाब लिया जाएगा। जनता पूछेगी कि कैस नेताओं के पेट्रोल पंप बन जाते हैं। चार दिन पहले ठार रामदास निवासी स्याहीराम की कुछ दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विधायक के सामने रास्ता खराब होने की समस्या उठा दी। इस पर ही विधायक भड़क गए और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक एक व्यक्ति से यह कहते नजर आ रहे थे कि आंखें क्यों निकाल रहा है। वो महिलाओं पर भी भड़कते दिखाई दे रहे थे।

Leave a Comment